क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

PM Kisan 22nd Installment: इस दिन किसानों के खाते में आएंगी PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, ये गलती किए तो अटक सकता है पैसा

On: जनवरी 29, 2026 5:09 अपराह्न
Follow Us:
pm kisan 22nd installment: इस दिन किसानों के खाते में आएंगी pm किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, ये गलती किए तो अटक सकता है पैसा
---Advertisement---

PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026) की 22वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये, यानी सालाना कुल 6,000 रुपये सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब अगली किस्त की बारी है।

Pm Kisan 2 V Jpg 1280x720 4g 300x169 1

22वीं किस्त कब आएगी? (PM Kisan 22nd Installment Date)

अब तक जारी किस्तों के पैटर्न को देखें तो 22वीं किस्त फरवरी 2026 में किसानों के खातों में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अनुमान है कि आम बजट के बाद फरवरी महीने में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

इन वजहों से अटक सकता है पैसा

हर किस्त के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की राशि तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से अटक जाती है। सिस्टम द्वारा लाभार्थियों की जानकारी का स्वत: सत्यापन किया जाता है। जिन किसानों की जानकारी अधूरी या गलत पाई जाती है, उनकी किस्त रोक दी जाती है।

691c372bd6bff Pm Kisan Samman Nidhi 180646823 16x9 1 300x169 1

22वीं किस्त पाने के लिए अभी करें ये जरूरी काम

• सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस जरूर चेक करें, e-KYC पूरी नहीं होने पर किस्त नहीं मिलेगी।

• भूमि सत्यापन (Land Verification) कराना अनिवार्य है, कई राज्यों में यह शर्त लागू की गई है।

• आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन के दस्तावेजों में नाम, नंबर और अन्य जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।

• अगर किसी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट, नजदीकी कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर जानकारी अपडेट कराएं।

Pm Kisan 20th Installment 7 2025 06 28 11 08 36 300x169

पोर्टल पर मिलती रहेगी जानकारी

किसान अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता की जानकारी योजना के पोर्टल पर http://www.pmkisan.gov.in लिंक के माध्यम से देख सकते है.

PM Kisan 21st Installment: किसानों का लंबा इंतजार खत्म, आज खाते में आएंगी PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });