दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हो रही है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेरेमनी में पहुंचीं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और आम जनता मौजूद रही। विजय चौक की सभी प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक सैन्य परंपरा को राष्ट्रीय गौरव और सैन्य विरासत का प्रतीक बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विजय चौक की भव्यता के बीच होने वाला यह आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के अनुशासन, एकता और स्थायी मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। रिपब्लिक डे परेड 2026: बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और झांकी के रिजल्ट एक दिन पहले गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी और बेस्ट झांकी के नतीजों की घोषणा की गई। तीनों सेनाओं में इंडियन नेवी को बेस्ट मार्चिंग टुकड़ी चुना गया। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सहायक बलों की कैटेगरी में दिल्ली पुलिस को पहला स्थान मिला। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां: केंद्रीय मंत्रालयों की झांकी संस्कृति मंत्रालय को ‘वंदे मातरम- द सोल क्राई ऑफ ए नेशन’ थीम पर बेस्ट झांकी का पुरस्कार दिया गया। सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को ‘वंदे मातरम: 150 सालों का स्मरण’ और डांस ग्रुप ‘वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया’ के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। 300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की परंपरा राजा महाराजाओं के समय चली आ रही है। जब सूर्यास्त के बाद जंग बंद होने का ऐलान होता था। बिगुल बजाते ही सैनिक युद्ध बंद कर पीछे हट जाते थे। ये परम्परा 300 साल से भी ज्यादा पुरानी है। भारत के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होती है। भारत में इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी। ———————————–
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी:राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी पहुंचे; गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन होगा
By worldprime
On: जनवरी 29, 2026 5:03 अपराह्न
---Advertisement---











