क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Surajpur News: एनीकट में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे, दूसरे दिन बरामद हुए शव

On: फ़रवरी 9, 2026 4:18 अपराह्न
Follow Us:
surajpur news: एनीकट में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे, दूसरे दिन बरामद हुए शव
---Advertisement---

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर स्थित मोहरा एनीकट (Mohra Anicut children drowned) में नहाने के दौरान दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रविवार को हुए इस हादसे के बाद डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में तलाश रोकनी पड़ी। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए अभियान में करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। (सूरजपुर एनीकट में डूबे बच्चे). जानकारी के अनुसार, शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष), पिता सेराज अंसारी और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष), पिता मो. जावेद रविवार दोपहर दोस्तों के साथ रामनगर मोहरा एनीकट घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए एनीकट में उतरे और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। (Surajpur children drowned in anicut). रविवार देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। सुरक्षा कारणों से रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दोनों नाबालिगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।. बताया गया कि मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। वहीं आदिल अंसारी मनेंद्रगढ़ में अपने नाना-नानी के घर रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था और शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });