Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में सरकार के सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां कार्यक्रम स्थल पर लगे एक पंखे में अचानक ब्लास्ट हो गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।. जानकारी के अनुसार, मोहला-मानपुर जिले के खरदी गांव में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में लगा एक चालू पंखा अचानक तेज आवाज के साथ फट गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते पंखे से धुआं और लपटें निकलने लगीं।. घटना के दौरान मंच पर जिला कलेक्टर सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आग लगते ही सुरक्षाकर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति संभाली और बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के आयोजन की नोडल जिम्मेदारी आबकारी विभाग के पास थी। घटना के बाद प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विद्युत उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है।. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और पंखे में ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Sushasan Tihar: सुशासन तिहार में बड़ा हादसा, पंखे में ब्लास्ट के बाद लगी आग; मचा हड़कंप
By worldprime
On: जून 2, 2026 12:53 अपराह्न
---Advertisement---