एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के मेंबर्स अब जल्द ही नए मोबाइल एप के जरिए UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO यह एप मार्च-अप्रैल 2026 में लॉन्च कर सकती है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है और टेक्निकल गड़बड़ियां दूर की जा रही हैं। नया EPFO एप, UMANG एप से अलग होगा। यह एप सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक रहेगा। इसके अलावा यह BHIM एप और दूसरे UPI एप्स से भी लिंक होगा। जिससे मेंबर्स को PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मेंबर्स को एप में लॉगिन करना होगा। जिसमें मेंबर अपना एलिजिबल EPF बैलेंस देख सकेंगे। फिर UPI PIN डालकर ट्रांजेक्शन पूरा कर सकेंगे। पैसा सीधे सीडेड बैंक अकाउंट में आ जाएगा। पासबुक बैलेंस चेक करने जैसी अन्य सर्विसेज भी एप में मिलेंगी। एप का ट्रायल और तैयारी EPFO 100 डमी अकाउंट्स से ट्रायल कर रहा है। टेस्टिंग के बाद कोई गड़बड़ी आए तो ठीक की जा रही है। लेबर मिनिस्ट्री इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। EPFO के एक टॉप ऑफिसर ने बताया, EPF का कुछ हिस्सा फ्रोज रहेगा, बड़ा हिस्सा बैंक अकाउंट में UPI से निकाला जा सकेगा। एप लॉन्च मार्च-अप्रैल में किया जाएगा। मेंबर्स को क्या फायदा मिलेगा यह सुविधा PF निकासी को आसान और तेज बनाएगी। बीमारी, शिक्षा, शादी, घर जैसी जरूरतों के लिए जल्दी पैसा मिल सकेगा। EP
EPFO मार्च-अप्रैल में नया मोबाइल एप लॉन्च करेगी:इसके जरिए UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे, अभी एप का ट्रायल चल रहा
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 6:05 अपराह्न
---Advertisement---