रायपुर : वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गए है,उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाख़िल कराया गया है|डॉक्टर के मुताबिक,श्री शर्मा को सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में घातक चोट लगी है|उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है,जबकि सिर में कई गंभीर घाव लगे है| डॉक्टरों ने बताया,कि फौरी इलाज शुरू कर दिया गया है,सिर में जारी रक्तस्राव को रोकने के लिए टाके लगाए गए है और सीटी स्कैन रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है| डॉक्टरों ने यह बताया,कि फ्रैक्चर पैर में प्लास्टर लगाया गया| चेहरे पर लगी चोट का भी उपचार किया जा रहा है,हालत स्थिर है | उधर,मिली जानकारी के मुताबिक,घटना सुबह 11 बजे रिंग रोड पर बताई जा रही है| जब स्कूटी सवार होकर पत्रकर नीलेश शर्मा किसी कार्य से पचपेड़ी नाका क्रॉस कर शैलेन्द्र नगर मार्ग की ओर बढ़ रहे थे| इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने एक कार और अन्य वाहनों को टक्कर मारी दी| इसकी चपेट में वरिष्ठ पत्रकार श्री शर्मा भी आ गए, उनकी स्कूटी के परख़च्चे उड़ गए | हालांकि,श्री शर्मा को फ़ौरन रिंग रोड पर स्थित नवकार अस्पातल दाख़िल कराया गया| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,ट्रक चालक नशे में दिखाई दिया,उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है| हादसे को लेकर पुलिस टीम विवेचना में जुटी है | रायपुर शहर ACP दीपक मिश्रा ने क?
रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार नीलेश शर्मा हादसे का शिकार,अस्पताल में दाखिल,बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर…
By worldprime
On: फ़रवरी 23, 2026 1:42 अपराह्न
---Advertisement---