क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

On: फ़रवरी 28, 2026 6:27 अपराह्न
Follow Us:
इजराइल ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़ पंजाब से दुबई और uae आने जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी
---Advertisement---

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े हैं। इसका असर यहां पंजाब में भी देखा गया। अमृतसर से मिडिल ईस्ट में उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमीरात (UAE), दुबई, आदि से आने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल की गईं। इसके बाद से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग परेशान हैं। यही हालत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी है। यहां से भी दुबई को जाने वाली शाम की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। कल सुबह की उड़ानें भी अभी से रद्द कर दी गई हैं। अमृतसर में ये फ्लाइट्स कैंसिल हुईं पंजाब में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई कुल 0003 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि आज (शनिवार) रात 2000 बजे UAE के शारजाह से अमृतसर पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल हुई है। इसके अलावा, आज देर रात 2100 बजकर 2110 मिनट पर अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। वहीं, कल (रविवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट रद्द होने की सूचना वहीं, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यहां सुबह से सारा हवाई यातायात स्मूद चल रहा था, लेकिन अचानक दुबई, UAE, कतर, आदि में ईरानी हमले के बाद भारत से यातायात प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे लंबे-लंबे रूट और उड़ानों में देरी की स्थिति बनी है। कई उड़ानों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं। खाड़ी देशों में पंजाबियों की भी बड़ी आबादी खाड़ी देशों में पंजाबियों की संख्या का कोई ऑफिशियल सटीक आंकड़ा नहीं है। भारत सरकार (MEA) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के लगभग 70,1003 श्रमिकों को खाड़ी देशों के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस दिया गया था। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है, क्योंकि कई लोग व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों में वहां रहते हैं। पंजाब में अमृतसर और चंडीगढ़ के अलावा बड़ी संख्या में पंजाबी दिल्ली से भी विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक, तीनों जगहों से रोजाना 4,000 से 6,000 लोग पंजाब और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रा करते हैं। विमानन और इमिग्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 10,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। इनमें से एक बड़ा हिस्सा दुबई, शारजाह और दोहा जैसे मिडिल ईस्ट के देशों की ओर होता है। इसके अलावा चंडीगढ़ (मोहाली) एयरपोर्ट से भी दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ानें हैं। आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ से केवल शारजाह के लिए लगभग 1,500 यात्री हर महीने यात्रा करते हैं। पंजाब से विदेश जाने वाले लगभग 45% यात्री अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) का उपयोग करते हैं। पंजाब से खाड़ी देशों में जाने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों की संख्या सालाना लगभग 39,000 (औसत 100-110 लोग प्रतिदिन) है, जो वर्क वीजा पर जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

raipur nagar nigam budget 2026: रायपुर महापौर ने पेश किया 2131.75 करोड़ का बजट, जानें सभी बड़ी घोषणाएं

Raipur Nagar Nigam Budget 2026: रायपुर महापौर ने पेश किया 2131.75 करोड़ का बजट, जानें सभी बड़ी घोषणाएं

गुजरात महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

ईरान इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

ईरान-इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

रुपया 95.58 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 11% गिरा, विदेशी सामान खरीदना महंगा होगा

रुपया 95.58 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 11% गिरा, विदेशी सामान खरीदना महंगा होगा

cg news: करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, चपेट में आने से युवक की मौत

CG News: करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, चपेट में आने से युवक की मौत

durg fire: 4 दुकानों में लगी भीषण आग, जूते चप्पल की दुकान से भड़की लपटें; करोड़ों का नुकसान

Durg Fire: 4 दुकानों में लगी भीषण आग, जूते-चप्पल की दुकान से भड़की लपटें; करोड़ों का नुकसान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });