CG 9th 11th Exam: विरोध के बाद 9वीं और 11वीं की परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है. 23 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अचानक टाइम टेबल जारी करते हुए परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू कराने का आदेश दिया गया था. आदेश जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.. रायपुर जिले में 200 से अधिक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं. अभिभावकों का कहना था कि कई स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में कम समय में परीक्षा आयोजित करना अव्यवहारिक होगा. विरोध और मिली शिकायतों को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने नई घोषित तिथि को स्थगित कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी किया है.. DPI के आदेश में कहा गया है कि पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा 25 मार्च से लेकर 10 अप्रैल के बीच पूरा कराने की तैयारी करें। डीपीआई ने कहा है कि ये तिथि किसी भी सूरत में बदली नहीं जानी चाहिए। डीपीआई ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है।. CG Annual Exam Date: स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित; 25 मार्च से 10 अप्रैल तक होंगे एग्जाम, आदेश जारी
CG 9th 11th Exam: 9वीं-11वीं की परीक्षा तिथि बदली, अब इस तारीख से होगा पेपर
By worldprime
On: फ़रवरी 28, 2026 6:43 अपराह्न
---Advertisement---





