CG Murder: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में खेत में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।. खेत में मिला था शव. जानकारी के मुताबिक, कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।. 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ, 100 घंटे CCTV खंगाले. अज्ञात महिला की पहचान एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने पांच विशेष टीमों का गठन किया. टीमों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गली-मोहल्लों आसपास के गांव एवं संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया. 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया. वीडियो के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की गई.. आरोपी गिरफ्तार.
CG Murder: महिला से रेप की कोशिश नाकाम होने पर गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 2, 2026 11:28 पूर्वाह्न
---Advertisement---





