GGU Student Suicide Attempt: बिलासपुर जिले में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में बीएएलएलबी (BALLB) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने गुरुवार 15 जनवरी की सुबह अज्ञात कारणों से खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह का प्रयास किया।. घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने यह कदम किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में उठाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नहीं हुई है, हालांकि इस संबंध में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट हुआ है कि घटना कैंपस के भीतर नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र ने आत्महत्या के लिए खुद को लगाई आग, हालत गंभीर – GGU छात्र आत्महत्या प्रयास समाचार
By worldprime
On: जनवरी 15, 2026 6:07 अपराह्न
---Advertisement---





