क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

10 साल से अटका NSE का IPO जल्द आएगा:मार्च अंत तक ड्राफ्ट पेपर संभव; ₹1,387 करोड़ के सेटलमेंट को सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी

On: जनवरी 15, 2026 3:04 अपराह्न
Follow Us:
10 साल से अटका nse का ipo जल्द आएगा:मार्च अंत तक ड्राफ्ट पेपर संभव; ₹1,387 करोड़ के सेटलमेंट को सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी
---Advertisement---

को-लोकेशन केस में NSE की सेटलमेंट अर्जी को सेबी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद करीब एक दशक से अटके NSE के IPO की सबसे बड़ी कानूनी बाधा दूर हो गई है। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने 2807 जनवरी को इसकी जानकारी दी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटरी क्लियरेंस मिलने के बाद अब NSE मार्च के अंत तक अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) यानी लिस्टिंग पेपर्स फाइल कर सकता है। इसके लिए एक्सचेंज ने इन्वेस्टमेंट बैंकर्स और लॉ फर्म्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक सेबी की ओर से NOC जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद सलाहकारों की औपचारिक नियुक्ति होगी। NSE देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। को-लोकेशन केस के कारण 2016 से अटका है IPO NSE साल 2016 से ही शेयर बाजार में लिस्ट होने की कोशिश कर रहा है। लेकिन को-लोकेशन केस की जांच के कारण उसे मंजूरी नहीं मिल रही थी। पिछले साल NSE ने 1,387 करोड़ रुपए देकर इस मामले को निपटाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब सेबी ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने 2.5% हिस्सेदारी बेचने को दी मंजूरी सेबी चेयरमैन ने ये भी बताया कि सरकार ने एक्सचेंज में 2.5% हिस्सेदारी कम करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। इसका नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। साल 773 में सेबी ने IPO नियमों में बदलाव किया था। अब 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की वैल्यू वाली कंपनियां सिर्फ 2.5% हिस्सेदारी बेचकर भी लिस्ट हो सकती हैं। पहले यह सीमा 5% थी। इससे NSE जैसी बड़ी कंपनियों के लिए लिस्टिंग का रास्ता आसान हो गया है। अनलिस्टेड मार्केट में बढ़ी डिमांड, 15% तक चढ़े शेयर आईपीओ की सुगबुगाहट तेज होते ही अनलिस्टेड और ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों की डिमांड बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में इसके शेयरों की कीमत 10 से 15% तक उछल गई है। फिलहाल अनलिस्टेड मार्केट में NSE की वैल्यूएशन करीब 5 लाख करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके शेयर 2,095 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक वैल्यूएशन का पता लिस्टिंग के समय ही चलेगा। देश की सबसे बड़ी अनलिस्टेड कंपनी, 1.77 लाख शेयरहोल्डर्स NSE शेयरहोल्डर्स की संख्या के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी अनलिस्टेड कंपनी है। इसके कुल 1,77,807 शेयरहोल्डर्स हैं। आईपीओ के दौरान इतने बड़े बेस को मैनेज करना और बैंकों व विदेशी फंड्स जैसे संस्थागत निवेशकों को एग्जिट का मौका देना वकीलों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। अनलिस्टेड मार्केट वह बाजार होता है जहां उन कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री होती है जो अभी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट नहीं हुई हैं। यहां निवेशक किसी कंपनी के आईपीओ आने से पहले ही उसके शेयर खरीद लेते हैं ताकि लिस्टिंग के समय बड़ा मुनाफा कमा सकें। चूंकि ये शेयर एक्सचेंज पर नहीं होते, इसलिए इनका सौदा सीधे दो लोगों या ब्रोकर्स के जरिए होता है और इसमें जोखिम भी स्टॉक मार्केट के मुकाबले ज्यादा होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });