क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:अन्य भागों में बारिश, सेब बगीचों को भारी नुकसान, तापमान में गिरावट से दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौटी

On: अप्रैल 8, 2026 5:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:अन्य भागों में बारिश, सेब बगीचों को भारी नुकसान, तापमान में गिरावट से दिसंबर जनवरी जैसी ठंड लौटी
---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश के शिमला और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। कुफरी और नारकंडा में भी सुबह के वक्त बर्फ के फाहे गिरे। चौपाल के मड़ावग, बाघी, कोटखाई, खड़ापत्थर, बलसन के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से सेब बगीचों को भारी नुकसान हो रहा है। लाहौल स्पीति के अटल टनल, सिसू, कोकसर में भी सुबह से बर्फबारी जारी है। इसके बाद सोलंग वैल से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रदेश के अन्य भागों में बीती रात से ही तेज बारिश जारी है। कई जगह तूफान भी चला। राजगढ़ में सबसे ज्यादा 60.0, भटियात 52.6, बरठी 50.6, नैना देवी 143, सोलन 48.0, कोटखाई 47.1, कसौली 43.0, कंडाघाट 226, धर्मपुर में 25.6 और शिमला में 223.3 मिलीमीटर बारिश हुई। पहाड़ों पर अभी भी बारिश-बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने आज भी पांच जिले कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 210 से 211 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में बदलाव के बाद पहाड़ों पर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। इसके बाद लोग सर्दी के गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए है। राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 212 डिग्री कम और औसत अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 153 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। अगले 215 घंटे के दौरान बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 26 डिग्री नीचे गिरने के बाद 27 डिग्री सेल्सियस रह गया है। नारकंडा का पारा 1 डिग्री और कुफरी का 1.5 डिग्री तक गिर चुका है। नाहन के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.9 डिग्री की कमी आने के बाद पारा 9.8 डिग्री रह गया है। ऊना का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री नीचे गिरा इसी तरह, ऊना का अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 9.2 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 63 डिग्री सेल्सियस रह गया है। सोलन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 9.1 डिग्री कम होने के बाद 23.6 डिग्री, कांगड़ा का 6.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 26 डिग्री, सुंदरनगर का 5.6 डिग्री कम होने के बाद 23.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कल भी पूरे प्रदेश में खराब रहेगा मौसम अगले कल भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। नौ अप्रैल के लिए मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में येलो अलर्ट दिया गया है। 10 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, इस दिन अधिक ऊंचे पहाड़ों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 11 व 12 अप्रैल को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। सेब की फसल पर संकट ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सेब बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। बर्फ के भार से सेब को ओलो से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस टूट रहे है। सेब की फ्लावरिंग के वक्त अत्यधिक ठंड के कारण फसल पर संकट मंडरा रहा है, क्योंकि फ्लावरिंग के दौरान औसत तापमान 14 से 15 डिग्री जरूरी होता। मगर आज दो दिन से औसत पारा 6 से 7 डिग्री तक गिर गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });