सिंगर आशा भोसले का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा को कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था) के कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित थीं। इसलिए उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना आशा भोसले क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस कारण लता की तरह आशा को भी कम उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत करनी पड़ी। आशा ने पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था। आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ आज भी लोकप्रिय हैं। पीएम मोदी समेत कई लोगों ने दुख जताया आशा भोसले के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, हेमा मालिनी समेत कई लोगों ने दुख जताया। नरेंद्र मोदी ने कहा, भा
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज:मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा; मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से निधन हुआ था
By worldprime
On: अप्रैल 13, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---