CG Breaking: छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। (छत्तीसगढ़ गर्मी छुट्टी). जारी आदेश के अनुसार अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। (छत्तीसगढ़ स्कूल बंद). राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लू जैसी स्थिति बनने लगी है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। (summer vacation CG 2026). स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि बढ़ते तापमान और गर्मी की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि पहले 1 मई से 15 जून तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन कर इसे अब 20 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।. पिछले कुछ दिनों में स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आई थीं, जिसके बाद सरकार ने तत्काल निर्णय लेते हुए अवकाश की अवधि बढ़ा दी। (Chhattisgarh school holiday)
CG Breaking: छत्तीसगढ़ में गर्मी छुट्टी का ऐलान, 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
By worldprime
On: अप्रैल 16, 2026 4:04 अपराह्न
---Advertisement---