क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो किया वायरल, बोला- FIR वापस लो नहीं तो..

On: जुलाई 8, 2026 6:58 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया है। वहीं, FIR दर्ज होने के बाद दो नकाबपोश युवकों ने महिला प्रोफेसर को केस वापस लेने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

tcw

जानकारी के अनुसार, महिला प्रोफेसर ने 4 जून को भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पीजीडीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र प्रांजल यादव (24) खुद को पत्रकार बताता है। वह पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कॉलेज को बदनाम करने वाली पोस्ट साझा कर रहा था।

आरोप है कि छात्र ने प्रोफेसर को व्यक्तिगत रूप से कॉल कर बातचीत रिकॉर्ड की और बाद में उनकी फोटो, कॉल रिकॉर्डिंग तथा मोबाइल नंबर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया। पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई और वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं।

WhatsApp Image 2026 07 08 At 6.03.23 PM 1 300x225

कॉलेज को बदनाम करने का आरोप

प्रोफेसर ने शिकायत में बताया कि आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर कॉलेज के खिलाफ पोस्ट और वीडियो साझा कर रहा था। कॉलेज प्रबंधन पहले भी उसे मानहानि का नोटिस दे चुका था, लेकिन उसने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की। जांच के आधार पर मंगलवार को आरोपी प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

FIR वापस लेने की धमकी

महिला प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि 18 जून की सुबह करीब 9:25 बजे जब वह एक्टिवा से कॉलेज जा रही थीं, तभी सेक्टर-6 स्थित पावर जिम के पास ब्लैक-रेड स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे।

दोनों ने कहा- पत्रकार प्रांजल यादव अब आपको परेशान नहीं कर रहा है। आप भी अपनी FIR वापस ले लीजिए, नहीं तो आगे बहुत ज्यादा परेशानी होगी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया है। वहीं, FIR दर्ज होने के बाद दो नकाबपोश युवकों ने महिला प्रोफेसर को केस वापस लेने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे थे युवक

शिकायत के अनुसार, आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था और सफेद शर्ट तथा ग्रे पैंट पहनी थी। पीछे बैठे युवक ने लाल टी-शर्ट, हाफ पैंट पहन रखी थी और चेहरे पर सफेद गमछा बांधा हुआ था।

घटना के बाद महिला प्रोफेसर ने कॉलेज पहुंचकर पूरी जानकारी कॉलेज प्रबंधन और सुरक्षा प्रमुख को दी। इसके बाद भिलाई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अज्ञात दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });