क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए:पार्किंग एरिया में हुआ हादसा, दोनों प्लेन को नुकसान लेकिन यात्री सुरक्षित

On: अप्रैल 16, 2026 4:52 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 240 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े आकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरे आकासा विमान के पंखे को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा। FlightRadar3003 के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लेह से आया स्पाइसजेट विमान गेट की ओर बढ़ रहा था। अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था। अकासा एयर ने बयान में कहा, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमारा विमान खड़ा था जब दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकराया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया है। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है। हादसे से जुड़ी 2300 तस्वीरें… अकासा एयरलाइंस बोली- हमारा विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 2887 को 22 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अकासा का विमान खड़ा हुआ था तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया है। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है। देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और खराबी की पिछली घटनाएं… मार्च 2026: इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। जिस बोइंग 8873 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें… दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });