साल 2012 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद पर तत्कालीन एसीपी इकबाल शेख ने हाल ही में बताया कि शाहरुख खान और एमसीए अधिकारियों के बीच गलतफहमी से बहस हुई, जिसे बढ़ने से रोकने के लिए उन्होंने एक्टर को मौके से बाहर ले जाने को कहा था। यह मामला 2012 के आईपीएल मैच के बाद सामने आया था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था। मैच के बाद मैदान पर शाहरुख खान और सिक्योरिटी स्टाफ के बीच बहस के सीन सामने आए थे। इकबाल शेख ने शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में बताया, ‘जब मैं मेन गेट पर था, तो मुझे हमारे कलीग ने बताया कि शाहरुख यहां राड़ा (झगड़ा/हंगामा) कर रहा है।’ शेख ने बताया कि उस समय मैच खत्म हो चुका था। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ में ऑपरेटर था। उस टाइम मैच खत्म हो गया था, तकरीबन सब लोग जा चुके थे। फ्लडलाइट्स में से तीन-चार में से तीन लाइटें भी बंद हो गई थीं। सब लोग जा रहे थे। वहां पर शाहरुख खान और उसके फ्रेंड्स के साथ जो बच्चे लोग कुछ खेल रहे थे, वो एक साइड में खेल रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘वहां के सिक्योरिटी वाले ने उसके लिए ऑब्जेक्शन उठाया। सिक्योरिटी ने सीटी बजाई, तो शाहरुख खान को अच्छा नहीं लगा। उसमें कुछ बातचीत हुई, फिर सिक्योरिटी की तरफ से और एमसीए के कुछ लोगों ने बोला, तो आपस में हीटेड आर्गुमेंट्स हो गए।’ शाहरुख को तुरंत बाहर चलने को कहा इकबाल शेख ने बताया ?
सिक्योरिटी के सीटी बजाने से नाराज हुए थे शाहरुख खान:वानखेड़े विवाद पर पूर्व एसीपी बोले- मुझे बताया गया कि शाहरुख राड़ा कर रहा है
By worldprime
On: मई 2, 2026 3:22 अपराह्न
---Advertisement---