CG Census 2027: देशभर में 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान घर-घर जाकर डेटा कलेक्शन, हाउस लिस्टिंग और ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया जारी है। जनगणनाकर्मी परिवार, मकान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं।. इसी बीच रायपुर पुलिस ने जनगणना के नाम पर हो रहे संभावित साइबर ठगी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फर्जी जनगणनाकर्मी बनकर ठग लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं।. कैसे होगा जनगणना स्कैम. साइबर अपराधी खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर कॉल, मैसेज या घर पहुंच सकते हैं। वे फर्जी लिंक भेजकर या मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में OTP, बैंक डिटेल्स और आधार नंबर तक मांगे जा सकते हैं।. पूछे जाएंगे 33 सवाल. पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान, परिवार, सुविधाएं और डिजिटल संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी।. 313. भवन नंबर. 2. जनगणना मकान नंबर. 3.
CG Census 2027: ध्यान रहे.. जनगणना में इन सवालों का न दें जवाब !
By worldprime
On: मई 2, 2026 4:12 अपराह्न
---Advertisement---