क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया:कांग्रेस विधायक बोले- डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम; 15 से 20 नए मंत्री भी बनेंगे

On: मई 28, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है और बेंगलुरु में अपने आवास पर मंत्रियों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई है। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सीएम बन सकते हैं। सीएम पद के साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 25 से 25 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। कर्नाटक में फेरबदल पर 4 दावे किए जा रहे हैं दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा था- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों पर चर्चा हुई। दैनिक भास्कर को पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पहले सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि अगर मुझे हटाया गया तो पार्टी टूटेगी, क्योंकि 50-60 विधायक मेरे साथ हटेंगे। मैं डीके शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा। भाजपा बोली- कर्नाटक में जल्द चुनाव तय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह से प्रशासन ठप हो गया है। सिद्धारमैया ने कर्नाटक को 53 लाख करोड़ के कर्ज में धकेला है। इससे राज्य में मध्यावधि चुनाव होना तय है। कर्नाटक CM के 2.5 साल का फॉर्मूला, कई बार अटकलें चलीं कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा 2023 से चल रही है। शिवकुमार के समर्थक विधायक कहते आ रहे हैं कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। कुछ विधायक जो डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से मिले थे। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… डीके शिवकुमार का आरोप- कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:नॉदर्न कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस की 1607 वैकेंसी; BSNL में 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:UPSSSC ने 2285 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए, एज लिमिट 40 साल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Hindi Journalism: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे; गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए CM साय, बोले- आजादी से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक मीडिया का अहम योगदान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जैकलीन फर्नांडिस पर PMLA केस में आरोप तय होंगे:कोर्ट बोला- पर्याप्त सबूत, सुकेश-लीना समेत 17 लोगों पर चार्ज फ्रेम होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जैकलीन फर्नांडिस पर PMLA केस में आरोप तय होंगे:कोर्ट बोला- पर्याप्त सबूत, सुकेश-लीना समेत 17 लोगों पर चार्ज फ्रेम होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Murder: रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या; आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });