क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:बंगाल सरकार ने BSF को 142.79 एकड़ जमीन सौंपी, शुभेंदु बोले- सीमा सुरक्षा के लिए तेजी से काम कर रहे

On: मई 28, 2026 6:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को फेंसिंग के लिए 142.79 एकड़ जमीन सौंप दी है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसके तहत BSF चौकियों और वायर फेंसिंग के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बंगाल सरकार ने 11 मई को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 280 दिनों के भीतर 25 एकड़ जमीन सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए BSF को देने का निर्णय लिया था। पहले चरण में 280 मई को पांच जिलों में 25 एकड़ जमीन और 215 एकड़ वेस्टेड लैंड के स्वीकृति आदेश BSF को सौंपे गए थे। पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ 250,353 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जो किसी भी भारतीय राज्य में सबसे लंबी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य में अब तक करीब 235,23 किलोमीटर सीमा पर फेंसिंग हो चुकी है, जबकि लगभग 23 किलोमीटर हिस्सा अभी भी बिना बाड़ के है। आज की अन्य बड़ी खबरें… सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट बुधवार को तकनीकी खराबी आने के बाद बीच रास्ते से वापस लौट आई। विमान करीब आठ घंटे तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित नई दिल्ली एयरपोर्ट वापस आ गया। एयर इंडिया के मुताबिक फ्लाइट AI173, जिसे बोइंग 777-300ER विमान ऑपरेट कर रहा था, में करीब 230 यात्री सवार थे। उड़ान ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने पर सुरक्षा मानकों के तहत विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला लिया गया। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि ग्राउंड स्टाफ की ओर से यात्रियों को रिफ्रेशमेंट, होटल में ठहरने और जरूरत के अनुसार री-शेड्यूलिंग जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। मैसूरु में तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हाथी के 4.058 किलोग्राम दांत बरामद किए गए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने कर्नाटक के मैसूरु में तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान भारतीय हाथी के 4.058 किलोग्राम दांत (आइवरी) बरामद किए गए हैं। मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। डीआरआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारतीय हाथी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 33 की अनुसूची-1 में रखा गया है। इस कानून के तहत हाथियों और उनसे जुड़े उत्पादों के व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसी प्रावधान के तहत जब्त किए गए हाथीदांत को सीज किया गया। डीआरआई ने बताया कि एजेंसी ने हाल के वर्षों में वन्यजीव तस्करी से जुड़े कई अवैध नेटवर्क ध्वस्त किए हैं और इस तरह के रैकेट्स पर लगातार कार्रवाई जारी है। दिल्ली में 25 साल के युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की दिल्ली के कंझावला में मंगलवार सुबह एक 25 साल के युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक को एक घर में चोरी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 80 करोड़ नागरिकों तक पहुंच वाला सरकारी राशन सिस्टम 5 साल बढ़ाने की मंजूरी देश के 80 करोड़ नागरिकों तक पहुंच वाला सरकारी राशन सिस्टम (पीडीएस) पूरी तरह ‘हाईटेक’ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में पीडीएस योजना 5 साल बढ़ाने की मंजूरी दी गई। खास बात है कि अनाज बांटने, धांधली रोकने और लाभार्थियों की पहचान करने के लिए अब एआई का इस्तेमाल होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इससे अनाज परिवहन की दूरी 15% से 50% तक कम हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर अनाज खरीद को बढ़ावा मिलेगा और सालाना 280 करोड़ रु. की बचत होगी। कार्बन उत्सर्जन में 35% कमी का अनुमान है। ये 3 AI बदलेंगे राशन व्यवस्था की सूरत… निर्मल: लाभार्थियों का रियल-टाइम एआई डेटाबेस तैयार करेगा। इससे फर्जी लाभार्थियों को हटाने और डेटा जोड़ने में मदद मिलेगी। आशा: बहुभाषी प्लेटफॉर्म से फोन कॉल, वॉट्सएप, आईवीआरएस या चैटबॉट से शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म रोजाना 3 लाख शिकायतों/सवालों को हैंडल करने में सक्षम बताया गया है। सक्षम: राशन ले जाने वाली गाड़ियों की ट्रैकिंग, अनाज की बोरियों पर क्यूआर-कोड और मांग का सटीक अनुमान लगा सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:नॉदर्न कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस की 1607 वैकेंसी; BSNL में 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:UPSSSC ने 2285 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए, एज लिमिट 40 साल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Hindi Journalism: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे; गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए CM साय, बोले- आजादी से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक मीडिया का अहम योगदान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जैकलीन फर्नांडिस पर PMLA केस में आरोप तय होंगे:कोर्ट बोला- पर्याप्त सबूत, सुकेश-लीना समेत 17 लोगों पर चार्ज फ्रेम होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जैकलीन फर्नांडिस पर PMLA केस में आरोप तय होंगे:कोर्ट बोला- पर्याप्त सबूत, सुकेश-लीना समेत 17 लोगों पर चार्ज फ्रेम होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Murder: रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या; आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });