क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंदौर में काजी बोले- गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करें:नमाजियों ने हाथ उठाकर किया समर्थन; बारिश का पानी जमीन में उतारने की भी अपील की

On: मई 28, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

ईद के मौके पर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहां सदर बाजार स्थित ईदगाह में नमाज से ठीक पहले शहर काजी डॉ. इशरत अली ने समाज को सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने खुले मंच से गाय को राष्ट्रीय धरोहर मानने की वकालत की, जिसका वहां मौजूद हजारों नमाजियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इसके बाद शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई। …ताकि गाय काटने पर पाबंदी लग जाए गाय को हमसाया कौम के लोग बड़े एहतराम से देखते हैं। मुसलमानों पर ये इलजाम लगता है कि ये काटकर खाते हैं। अभी कुछ टाइम से मांग उठा रही है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। हम मांग करते हैं कि गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए, ताकि उसके कटने पर पाबंदी लग जा। शहर काजी ने पानी बचाने को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा- बारिश के पानी को जमीन में उतारें, ये न सोचें कि सरकारी करेगी, प्रशासन करेगा। ये सब आते-जाते रहते हैं। हमें आपको सोचना होगा। मुसलमान ही बेच रहा नशा, इससे बचें काजी ने नशे को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा- आजकल ज्यादातर मसले नशे को लेकर आ रहे हैं। नशा नौजवानों की नस्लों को खत्म कर रहा है और नशा मुसलमान ही बेच रहा। इसलिए इससे बचें। देखिए तस्वीरें… 50 साल पुरानी परंपरा: हिंदू परिवार बग्घी में लाया शहर काजी को इंदौर की ईद एक और खास वजह से पूरे देश में मिसाल है। यहां 50 से अधिक वर्षों से एक अनोखी परंपरा निभाई जा रही है। ईद के दिन शहर काजी को उनके घर से नमाज स्थल (सदर बाजार ईदगाह) तक लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी एक हिंदू परिवार निभाता है। इस बार भी सत्यनारायण सलवाडिया और उनके परिवार ने इस रिवाज को आगे बढ़ाया। जैसे ही शहर काजी अपने घर से बाहर आए। हिंदू परिवार ने फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया और ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद उन्हें खास तौर पर सजाई गई बग्घी/कार में ससम्मान ईदगाह लाया गया। बता दें कि पिछली ईद पर काजी साहब को विंटेज कार से लाया गया था। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:नॉदर्न कोलफील्ड्स में अप्रेंटिस की 1607 वैकेंसी; BSNL में 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आज की सरकारी नौकरी:UPSSSC ने 2285 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए, एज लिमिट 40 साल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Hindi Journalism: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे; गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए CM साय, बोले- आजादी से लेकर नक्सलवाद के खात्मे तक मीडिया का अहम योगदान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जैकलीन फर्नांडिस पर PMLA केस में आरोप तय होंगे:कोर्ट बोला- पर्याप्त सबूत, सुकेश-लीना समेत 17 लोगों पर चार्ज फ्रेम होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जैकलीन फर्नांडिस पर PMLA केस में आरोप तय होंगे:कोर्ट बोला- पर्याप्त सबूत, सुकेश-लीना समेत 17 लोगों पर चार्ज फ्रेम होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Murder: रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या; आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });