PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में राज्य को “माह का सौर अभियान – सर्वाधिक वेंडर पंजीयन” श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान 4 जून को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय पहचान मिली है।. एक माह में 86 नए वेंडर हुए पंजीकृत. भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष सारंगी ने मुख्य सचिव विकास शील को पत्र भेजकर सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव एवं पावर कंपनियों के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।. राज्य में एक माह के दौरान 86 नए वेंडर पंजीकृत हुए हैं, जिसके बाद कुल पंजीकृत वेंडरों की संख्या बढ़कर 1222 हो गई है। यह उपलब्धि सौर ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की सक्रियता को दर्शाती है।. 1.93 लाख से अधिक आवेदन. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का विस्तार तेजी से हो रहा है। 1 जून 2026 तक राज्य में 1.93 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 61,700 सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 1.32 लाख से अधिक घरों में संयंत्र लगाने की प्रक्रिया जारी है।. 16 हजार उपभोक्ताओं को मिला शून्य बिजली बिल का लाभ.
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड, इस दिन मिलेगा सम्मान
By worldprime
On: जून 3, 2026 5:20 अपराह्न
---Advertisement---