पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। इसका कारण इस एग्जाम में शामिल होने के लिए रुचि दिखाने वाले कैंडिडेट्स की संख्या का अब केवल करीब एक लाख 53 हजार ही होना है। हालांकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इसके लिए अधिकृत रूप से आदेश जारी नहीं किया है। RPSC ने एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम की डेट 20 सितंबर 2026 प्रस्तावित की है। उधर, SI भर्ती-2021 में इस बार पेपर की सुरक्षा और अभ्यर्थी की चेकिंग के लिए भी कई नए प्रयोग शुरू होंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया। री-एग्जाम के लिए इन 3.83 लाख कैंडिडेट्स को पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। इसमें 1 लाख 53 हजार ने ही रुचि दिखाई। दो लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने किनारा कर लिया। 8 मई 2026 को आयोग ने 859 पदों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय किया था। इस री-एग्जाम में पहले परीक्षा 13 से 15 सितंबर 2021 तक हुई थी। इस भर्ती के लिए 7.97 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। 1 लाख 53 हजार कैंडिडेट्स ने ही दिखाई रुचि कैंडिडेट्स को उनके पहले भरे गए आवेदन प
SI भर्ती री-एग्जाम- पेपरलीक रोकने के लिए 8 बड़े बदलाव:2.30 लाख अभ्यर्थियों ने किनारा किया, 3 की जगह सिर्फ 1 दिन में ही होगी परीक्षा
By worldprime
On: जून 6, 2026 8:49 पूर्वाह्न
---Advertisement---