क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली बम से उड़ाने की धमकी

On: जून 12, 2026 12:43 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान हवा में ही था, तभी टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। ATC ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, फिर लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट (6E-2111) को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर सभी 180 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया। करीब 63 घंटे तक चेकिंग चली। बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों के जवानों ने विमान की जांच की। डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के एक-एक सामान की चेकिंग की। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल, सभी यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया है। हालांकि, विमान अभी दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुआ है। इसी विमान से पूर्व आईपीएस बीपी अशोक समेत कई लोगों को दिल्ली जाना था। तस्वीरें देखिए- इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा- फ्लाइट के अंदर एक खतरे की सूचना मिली। इसके बाद सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के मुताबिक सीनियर अफसरों को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किया गया। विमान को जरूरी जांच के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। ऐसी ही दो घटनाएं पढ़िए 19 अक्टूबर 2024: स्टार एयर की फ्लाइट को धमकी इससे पहले 19 अक्टूबर 2024 को लखनऊ से अजमेर के किशनगढ़ जा रही स्टार एयर की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। धमकी के बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया। कार्गो समेत चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था। 30 अक्टूबर 2024: इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना 11 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर 2024 को इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों 6ई-518 (दिल्ली-लखनऊ) और 6ई-1416 (अबू धाबी-लखनऊ) को बम की धमकी मिली थी। सुरक्षाकर्मियों ने विमानों को अपने कब्जे में लेकर जांच की थी, लेकिन वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, इस हालत में मिले लोग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मैगी और ओपन सीक्रेट के पैकेट में मिले जिंदा कीड़े:FSSAI ने नेस्ले, KFC और फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा; सप्लाई चेन से प्रभावित बैच को तुरंत हटाने के निर्देश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Double Murder: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी का खौफनाक मर्डर, शवों को बोरों में भरकर श्मशान में दफनाए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dhamtari News: गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dhamtari Train Trial: धमतरी में ट्रेन का ट्रायल, अगस्त में संचालन ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन:180 किमी की रेंज, 450kmph की रफ्तार; न जैमिंग का असर, न टारगेट से भटकेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });