क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, 23 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक

On: जून 19, 2026 10:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बदले मौसम ने मानसून के जल्द आगमन की उम्मीद बढ़ा दी है। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद रात में हो रही बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 72 घंटे तक बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। साथ ही 23 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।

tcw

मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले अपनी नियमित बुलेटिन से मानसून आगमन की संभावित तारीख को हटा दिया था। इससे पहले लगातार यह संकेत दिए जा रहे थे कि मानसून 2 से 3 दिनों के भीतर प्रदेश में पहुंच सकता है। अब ताजा परिस्थितियों को देखते हुए विभाग का अनुमान है कि तेलंगाना में रुका मानसून 23 जून तक छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है।

CG Weather Update

तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश

गुरुवार रात राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा, बादलों की गर्जना और बारिश का दौर देखने को मिला। रायपुर में रात करीब सवा 8 बजे शुरू हुई बारिश करीब आधे घंटे तक जारी रही। कई इलाकों में तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई और एक घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रही।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति खंड वर्षा के कारण बनी।

CG Weather Update

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। केशकाल और छिंदगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं कांकेर, गंडई, जगदलपुर, बोराई, बड़े राजपुर, कुआंकोंडा, माकड़ी और दुर्ग में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा पिपरिया, बड़े बचेली, धमधा, राजनांदगांव, चारामा, तोंगपाल, खड़गांव और भिंभौरी में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Rain In Chhattisgarh Patrika Dot Com 1200 1024x538 1 300x158

तापमान में उतार-चढ़ाव

रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। बिलासपुर संभाग के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अगले 3 दिन बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होने के आसार हैं। कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });