मोहला-मानपुर। जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। अंबागढ़ चौकी नगर शिवनाथ नदी के तट पर बसा हुआ है। नदी से लगे गौलीटोला गांव के पास ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और डीएफओ की टीम मौके पर पहुंची और गांव में कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।बताया जा रहा है कि जिले में स्थित मोंगरा डेम के कारण पहले भी मगरमच्छों की मौजूदगी देखी जा चुकी है, जिनका वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया था। डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।
The post शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखा, इलाके में दहशत” appeared first on News Today Chhattisgarh.