राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 के कैंडिडेट्स अपनी आंसर-बुक देख सकेंगे। आयोग ने आंसर-बुक ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया है। इसके लिए कैंडिडेट्स 6 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन में जाकर आरएएस एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 10 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 12 सितंबर 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे।12 सितंबर 2026 की रात 12:00 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जायेंगी। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आरएएस-2026 का आवेदन प्रोसेस जारी, 3 जुलाई लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2
अब RAS मेंस एग्जाम-2024 की आंसर-बुक देख सकेंगे कैंडिडेट्स:12 सितम्बर तक डाउनलोड का मौका, जानिए ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक
By worldprime
On: जून 22, 2026 3:13 अपराह्न
---Advertisement---