रायपुर : नवा रायपुर अर्थात अटल नगर में ही राज्य की बीजेपी सरकार का सुशासन का दावा दम तोड़ रहा है|राज्य में IT-ED और CBI की सक्रियता के बावजूद नोट कमाने में माहिर ”मगरमच्छ” दर्जा प्राप्त आलाधिकारी सरकारी तिजोरी में हाथ साफ़ करने के मामले में कतई पीछे नहीं है | अब तो,सरकारी टेंडर निविदा में भी ऐसे अफसरों की काली कमाई के लिए प्रशासनिक रास्ता साफ़ कर दिया गया है |
ताज़ा मामला,उस नई राजधानी डेवलपमेंट अथॉरिटी ”NRDA” का है,जिसके कंधों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की याद में निर्मित नवा रायपुर ( अटल नगर ) के विकास की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है|आपको ताजुब्ब होगा,कि ”NRDA” जैसी महत्त्वपूर्ण एजेंसी ने लगभग 100 करोड़ के बागवानी कार्य के लिए जो टेंडर निविदा जारी की है,उसमें एक ऐसी खास शर्त जोड़ दी गई है,जो बीजेपी सरकार के “सुशासन के दावों” पर पलीता लगाने के लिए काफी ”कारगर” बताई जा रही है |
यह भी पढ़े : नवा रायपुर में अतिक्रमण कार्यवाही सवालों के घेरे में ? 2 घंटे में नकटी ग्राम का एक हिस्सा साफ़,भरी बारिश बुलडोजर कार्यवाही…
इस शर्त के मुताबिक,नवा रायपुर अटल नगर विकास परिषद द्वारा जारी 3 NIT Tender में छत्तीसगढ़ नर्सरी मेन एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांगा गया है,यह शर्त हैरान करने वाली और खास ठेकेदार को उपकृत करने से जोड़ कर देखी जा रही है|यह भी बताया जाता है,