Durg Rape: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक अपचारी बालक बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर बुलाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।. पुलिस के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 वर्षीय और 9 वर्षीय दो सगी बहनों को पड़ोस में रहने वाला अपचारी बालक खेलने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया।. पहले बड़ी बहन फिर छोटी बहन से दुष्कर्म. परिजनों के मुताबिक, छोटी बच्ची के पेट और निजी अंग में तेज दर्द होने लगा। जब परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद बड़ी बहन से पूछने पर उसने भी बताया कि करीब 4 से 6 महीने पहले आरोपी ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया था। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी।. घर ले जाकर करता था सेक्स. परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पड़ोसी होने के कारण एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्चियों को अपने घर बुलाकर सेक्स करता था, संबंध बनता था। घटना के बाद पुलिस ने बच्चियों को अस्पताल भेजकर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया।. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर रोक लग सके।. जांच में जुटी पुलिस.
Durg Rape: 2 सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, पड़ोसी अपचारी बालक घर ले जाकर करता था सेक्स
By worldprime
On: जुलाई 3, 2026 4:03 अपराह्न
---Advertisement---