क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: BJP नेता ने महिला सरपंच को पहना दी माला, समाज ने 1 साल के लिए कर दिया बहिष्कृत

On: जुलाई 3, 2026 6:49 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता द्वारा मंच पर महिला सरपंच को माला पहनाने के बाद खेरवार समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का एक वर्ष के लिए सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला सुना दिया। पीड़ित परिवार ने इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

tcw

BJP नेता ने महिला सरपंच को पहना दी माला

जानकारी के अनुसार, रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिगवां में करीब 10 दिन पहले स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में महिला सरपंच, भाजपा नेता मंशाराम साहू और अन्य लोग मंच पर मौजूद थे। स्वागत के दौरान भाजपा नेता मंशाराम साहू ने महिला सरपंच को माला पहना दी।

इस घटना का महिला सरपंच के पति और समाज के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद मामला बढ़ गया और खेरवार समाज ने महिला सरपंच सहित पूरे परिवार का एक वर्ष के लिए सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया।

D13ee9e7 5a34 41dc 8e3c 77b7244f9ad0 1 300x240

समाज ने ये शर्त रखी

बताया जा रहा है कि समाज की ओर से यह भी शर्त रखी गई है कि परिवार को सामाजिक दंड मिलने के बाद ही समाज में दोबारा शामिल किया जाएगा। इस फैसले के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सामाजिक बहिष्कार के इस निर्णय पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत

सामाजिक बहिष्कार से नाराज महिला सरपंच और उनके परिवार ने भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि किसी भी महिला या जनप्रतिनिधि को सार्वजनिक कार्यक्रम में माला पहनाने के बजाय हाथ में माला दी जानी चाहिए थी। शिकायत में भाजपा नेता पर पंचायत के कार्यों में वसूली करने का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रघुनाथनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आधार कार्ड में ईमेल-ID अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे:आधार एप पर 6 महीने के लिए फ्री सर्विस शुरू, सेंटर जाने की जरूरत नहीं; जानें प्रोसेस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आधार कार्ड में ईमेल-ID अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे:आधार एप पर 6 महीने के लिए फ्री सर्विस शुरू, सेंटर जाने की जरूरत नहीं; जानें प्रोसेस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कोलकाता में TMC मुख्यालय पर बागी गुट का कब्जा:ताले बदले, लेकिन ममता की फोटो नहीं हटाई; एक दिन पहले पार्टी सिंबल पर दावा किया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले-पांच महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे:दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Expensive Vegetable: बाजार में आई छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, चिकन-मटन से भी ज्यादा कीमत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Rath Yatra Special Train: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रथयात्रा पर रेलवे चला रहा TOD स्पेशल ट्रेनें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });