CG Expensive Vegetable: छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी शाकाहारी सब्जियों में शामिल पुटू और सरइ बोड़ा इन दिनों अंबिकापुर के बाजारों में 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इसकी कीमत मटन और चिकन से भी अधिक है, लेकिन स्वाद और पोषण के कारण लोग इसे खरीदने के लिए उत्साहित हैं। यह बारिश के शुरुआती दिनों में साल के जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगती है और सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती है।. पुटू को सरगुजा के अलावा बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जंगलों में भी पाया जाता है। कई क्षेत्रों में इसे बोडा या खुखड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का जंगली मशरूम है, जो साल (सरइ) के पेड़ों के नीचे जमीन के भीतर उगता है। देखने में यह छोटे आलू जैसा सफेद या मटमैले रंग का होता है।. ग्रामीण सुबह से जंगलों में जाकर पुटू (बोड़ा) की तलाश करते हैं। साल के पेड़ों के नीचे इसकी पहचान कर सावधानी से जमीन खोदकर इसे निकाला जाता है। काफी मेहनत के बाद मिलने के कारण इसकी कीमत भी अधिक रहती है। इन दिनों अंबिकापुर के चौक-चौराहों और सब्जी बाजारों में इसकी अच्छी बिक्री हो रही है।. 3 महीने ही मिलता है बोड़ा. पुटू (बोड़ा) केवल बारिश के शुरुआती मौसम में लगभग तीन महीने तक ही मिलता है। इसके बाद इसका सीजन समाप्त हो जाता है। विक्रेताओं का कहना है कि इन तीन महीनों में होने वाली बिक्री उनकी आय का महत्वपूर्ण साधन बन जाती है। सीमित उपलब्धता के कारण बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।. बारिश और गरज के बाद उगता है. जानकारों के अनुसार पुटू साल के पेड़ों के नीचे भुरभुरी मिट्टी में उगता है। हल्की बारिश और बादलों की गरज के बाद यह जमीन से बाहर दिखाई देने लगता है। इसके बाद ग्रामीण लकड़ी या लोहे के औजार की मदद से सावधानीपूर्वक इसे निकालते हैं, ताकि यह टूटे नहीं।. सेहत के लिए लाभकारी.
CG Expensive Vegetable: बाजार में आई छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, चिकन-मटन से भी ज्यादा कीमत
By worldprime
On: जुलाई 3, 2026 7:02 अपराह्न
---Advertisement---