CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में लगातार बदल रहे मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी है। इसी बीच जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से खदान में काम कर रहे मजदूर दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।. खदान में काम के दौरान गिरी बिजली. जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बसंतपुर निवासी आनंदराम माली (54) और उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली (50) के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मणि कंचन मैदान के पास स्थित खदान में मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।. तलाश के दौरान मिले दोनों के शव. बताया जा रहा है कि शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों खदान के पास मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में मातम पसर गया।. शुक्रवार सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
CG Lightning Strike: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, खदान में काम के दौरान दर्दनाक हादसा
By worldprime
On: जुलाई 3, 2026 5:27 अपराह्न
---Advertisement---