क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, खून की कमी के बावजूद घर में कराया प्रसव

On: जुलाई 8, 2026 4:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रसूता को पहले ही अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने और आयरन सुक्रोज चढ़ाने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजनों ने घर में ही प्रसव कराया। प्रारंभिक जांच में खून की कमी को मौत का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम सकरिया का है।tcw

डॉक्टरों ने अस्पताल जाने की दी थी सलाह

जानकारी के अनुसार ग्राम सकरिया के दर्रीडुगू निवासी सुखनी मझवार (26) अपने पति दिनेश मझवार के साथ तमिलनाडु में रहकर काम करती थीं। दोनों 14 जून को गांव लौटे थे। उस समय सुखनी करीब आठ माह की गर्भवती थीं। 21 जून को गांव की मितानिन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी जांच के लिए लेकर गई थी। जांच के दौरान उनका हीमोग्लोबिन 6.6 ग्राम पाया गया और रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था।

स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अगले दिन अस्पताल आकर आयरन सुक्रोज चढ़ाने और जिला अस्पताल अंबिकापुर में विशेषज्ञ जांच कराने की सलाह दी थी। हालांकि परिजन उन्हें अस्पताल नहीं ले गए और निर्धारित इलाज भी नहीं कराया गया।

Whatsapp Image 2026 07 08 At 115909 1783492254 300x225

घर में ही कराया प्रसव

जांच के करीब पंद्रह दिन बाद मंगलवार को सुखनी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद गांव में ही दाई की मदद से घर पर प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान सुखनी और गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर लखनपुर बीएमओ के निर्देश पर आरएमए डॉ. विनोद कुमार भार्गव गांव पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए।

2022 4image 13 52 405444041baby 300x197

खून की कमी को माना जा रहा कारण

आरएमए डॉ. विनोद कुमार भार्गव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खून की गंभीर कमी के कारण मां और नवजात की मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रसूता की समय पर जांच और उपचार कराया जाता तो स्थिति अलग हो सकती थी। स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों को सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और समय पर अस्पताल में प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });