क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur News: रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, दी ये चेतावनी

On: जुलाई 10, 2026 4:15 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur News: रायपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्पा सेंटरों की जांच की गई और संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।tcw

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों, सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

Image 2026 07 10T141614.089 1024x642 1 300x188

10 स्पा सेंटरों की हुई जांच

अभियान के दौरान सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्र में संचालित कुल 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। पुलिस ने स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की

पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्पा सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप हो तथा वहां किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

Image 2026 07 10T141627.307 1024x768 1 300x225

नियमों का करें पालन

निरीक्षण के दौरान संचालकों को सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने, कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने और शासन के सभी नियमों व दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });