CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।![]()
रास्ता रोककर किया सामूहिक दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेत की जुताई कराने के बाद ट्रैक्टर मालिक को भुगतान करने गई थी। शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच वह घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे खेत की ओर ले जाकर जबरदस्ती की। पीड़िता के अनुसार, दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी भी वारदात में शामिल रहा।
शोर मचाने पर भागे आरोपी
घटना के दौरान महिला ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना डायल-112 और पुलिस को दी गई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। रघुनाथनगर थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CG MLA Report Card: विधानसभा में सवाल नहीं पूछ पा रहे कई विधायक, आंकड़े देख रह जायेंगे हैरान

