रायपुर। अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते खतरे के बीच भारत ने अपना ‘प्लान-B’ एक्टिव कर दिया है। ईंधन संकट से बचने के लिए भारत ने जून में रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चा तेल खरीदा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मई के मुकाबले जून में रूसी तेल आयात में 34% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।. बताया जा रहा है कि भारत ने जून में रूस से 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल खरीदा, जो उसके कुल आयात का 83% हिस्सा है। चीन के बाद भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। खास बात यह है कि भारत सिर्फ तेल आयात ही नहीं कर रहा, बल्कि रिफाइनिंग के बाद तुर्की, ब्रुनेई और जॉर्जिया जैसे देशों को निर्यात भी कर रहा है।. Breaking News in Hindi: Crude Oil News, Hormuz Strait Crisis, India’s Energy Security, India’s Oil Strategy, India-Russia Oil Import, Russia’s Crude Oil, India-Russia Oil Export, US-Iran War