कुछ समय पहले ही एक रोस्ट शो में समय रैना ने कुशा कपिला पर कई आपत्तिजनक जोक किए थे। इसके बाद कुशा ने भड़कते हुए कहा था कि बार-बार मना करने के बावजूद समय रैना ने प्राइवेट पार्ट और निजी बातों पर मजाक करना जारी रखा। अब कुशा कि समय रैना के साथ एक फर्जी तस्वीर वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कुशा खुद अपने पुराने बयान से पलट गई हैं। फोटो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने साफ किया है कि वो समय की दोस्त नहीं हैं और तस्वीर AI जनरेटेड है। कुशा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से स्टोरी की सीरीज पोस्ट कर विवाद पर भड़ककर रिएक्शन दिया है। पहली स्टोरी में उन्होंने फर्जी तस्वीर में समय से पैच-अप के दावे पर लिखा है, ‘फर्जी और जानबूझर फैलाया गया। मेरा चेहरा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बदला गया है। मुझे समझ नहीं आता कि कोई इस तरह की चीजों पर पैसे क्यों खर्च करेगा। इंटरनेट पर कुछ लोग मुझे छोटा दिखाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब तो यह सब देखकर हंसी आती है।’ अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘जानबूझकर कितनी बातें फैलाओगे मीम अकाउंट्स? अब बस करो। क्या मुझे सच में उन जोक्स का खुलासा करना पड़ेगा ताकि मेरा गुस्सा सही साबित हो? फिर केस हो जाएगा भाई। आगे बढ़ो। अब मैं किसी पार्टी में भी नहीं जाऊंगी।’ आगे उन्होंने समय रैना से दोस्ती टूटने पर लिखा, ‘हां, हमारी दोस्ती थी। समय रैना, आशीष
समय रैना के साथ फोटो वायरल होने पर भड़कीं कुशा:कहा- ये मेरा दोस्त नहीं, मेरे प्राइवेट पार्ट पर जोक बने, ट्रॉमा में थैरेपी लेनी पड़ी, जानिए पूरा विवाद
By worldprime
On: जुलाई 13, 2026 3:35 अपराह्न
---Advertisement---