रायपुर। धार की भोजशाला-कमाल मौला परिसर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा संदेश दिया है। कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और इसका जल्द समाधान निकाला जाएगा।. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उसकी अनुमति के बिना परिसर में किसी तरह का संरचनात्मक बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज के लिए अलग खुली जगह उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर मामले की रोजाना सुनवाई भी की जा सकती है। अब अगले 10 से 15 दिनों में इस विवाद पर विस्तृत सुनवाई होने की संभावना है।. Bhojshala Case Developments Bhojshala Current News Dhar Bhojshala Conflict Kamal Maula Mosque Case Madhya Pradesh News Today’s SC Ruling Supreme Court Bhojshala Hearing Supreme Court Hearing