क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Chakubaji: शादी से इंकार करने पर पिता को मारा चाकू, किए 6 वार; देखें CCTV फुटेज

On: जून 2, 2026 11:40 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur Chakubaji: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने युवती के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने घर के पास स्थित एक गैरेज में बाइक बनवाने पहुंचे पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना गैरेज में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।tcw

जानकारी के अनुसार कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला साहिल मरावी एक युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने शुरुआत में अपना सरनेम बदलकर खुद को साहिल मानिकपुरी बताया और युवती के परिवार से संपर्क किया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर बातचीत शुरू हुई।

Bilaspur Chakubaji: शादी से इंकार करने पर पिता को मारा चाकू, किए 6 वार; देखें CCTV फुटेज

बाद में युवती के परिजनों को आरोपी की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी साहिल लगातार युवती और उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था।

Bilaspur Chakubaji: शादी से इंकार करने पर पिता को मारा चाकू, किए 6 वार; देखें CCTV फुटेज

गैरेज में घुसकर किया हमला

सोमवार सुबह करीब 11 बजे युवती के पिता मोहितदास मानिकपुरी घर के पास स्थित एक गैरेज में अपनी बाइक बनवाने पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल मरावी चाकू लेकर वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनके सीने और पीठ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

15 1780370187 14 1780370165

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन गैरेज में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी पीड़ित पर लगातार 6 बार चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित हमलावर का विरोध करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश करता है।

पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में आरोपी गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

16 1780370206

परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से दो दिन पहले भी आरोपी ने बीच सड़क पर युवती के साथ मारपीट की थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी। इस मामले की शिकायत लेकर परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो चाकूबाजी की यह घटना टाली जा सकती थी। हालांकि थाना प्रभारी ने परिवार द्वारा पहले शिकायत किए जाने के आरोपों से इंकार किया है।

Bilaspur Chakubaji: शादी से इंकार करने पर पिता को मारा चाकू, किए 6 वार; देखें CCTV फुटेज

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी ₹2,950 बढ़कर ₹2.66 लाख किलो पर पहुंची:चांदी इस साल ₹36 हजार महंगी हुई, सोना आज ₹760 बढ़कर ₹1.56 लाख हुआ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है’:सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं देवोलीना, कहा- मां-बाप समेत सबको फांसी दे देनी चाहिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Plant Fire: रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नॉर्वे चेस- प्रज्ञानानंदा-गुकेश जीते, दिव्या ने हम्पी को हराया: देशमुख टाइटल रेस में कायम; छठे राउंड में सभी भारतीय हारे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्या शशि थरूर और IPL को बेनकाब करने वाली थीं सुनंदा पुष्कर? ललित मोदी का बड़ा खुलासा; राहुल गांधी पर भी निशाना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत में रह रहे विदेशियों के लिए इमिग्रेशन नियम बदले:180 दिन पूरे होने से पहले रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे; ऑनलाइन अपील का ऑप्शन मिला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });