Bilaspur Minor Rape: न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पड़ोसी ने 6 साल की मासूम बच्ची को बेर खिलाने का लालच देकर बहलाया-फुसलाया और पास के एक सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। (Bilaspur 6 Saal Ki Masum Se Dushkarm). 6 yaşında bir kıza tecavüz edildi. मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को इस जघन्य कृत्य की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना देरी किए पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मासूम को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। (Bilaspur 6 Saal Bachhi Rape)
Bilaspur Minor Rape: 6 साल की मासूम से रेप, बेर का लालच देकर खेत ले गया पड़ोसी, आरोपी गिरफ्तार
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 12:28 अपराह्न
---Advertisement---





