क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Rain: बिलासपुर में खतरनाक बाढ़, घरों में भरा पानी; स्कूल बंद, रेलवे ट्रैक डूबे, 5 ट्रेनें रद्द

On: जुलाई 17, 2026 5:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur Rain: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 20 साल बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया है। सरकंडा और चांटीडीह के निचले क्षेत्रों से 40 से अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। कई ट्रांसफॉर्मर पानी में डूबने से ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है। स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण 5 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 3 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।tc

24 घंटे में 74.7 मिमी बारिश

जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 74.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 110.2 मिमी बारिश सीपत क्षेत्र में हुई। दोमुहानी इलाके में 10 से अधिक घर चारों ओर से पानी से घिर गए, जिससे परिवार रातभर फंसे रहे। वहीं अरपा चेक डैम की नहर टूटने से देवरीखुर्द, मानिकपुर और आसपास के इलाकों में पानी भर गया।

Image 87 300x228

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन झमाझम बारिश, घरों-सड़कों पर भरा पानी; स्कूलों में छुट्टी, इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

लगातार बारिश से बिगड़े हालात

गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। मूसलाधार बारिश के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कों पर नालों का पानी बहने लगा और निचले इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़क और नाले का अंतर खत्म हो गया, जिससे लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Image 85 300x226

बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित

शहर के कई हिस्सों में ट्रांसफॉर्मर पानी में डूबने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बाधित होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। कई इलाकों में लोगों को आवश्यक सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Image 80 3 300x225

कलेक्टर बंगले में भी घुसा पानी

भारी बारिश का असर कलेक्टर के सरकारी बंगले तक पहुंच गया, जहां जलभराव के बाद नगर निगम की टीम पानी निकासी में जुटी हुई है। निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही है। सरकंडा के बंधवापारा क्षेत्र में दो नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Image 81 1 300x226

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });