क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Murder: शराब पीने से रोका, तो बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला

On: जुलाई 17, 2026 6:23 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Murder: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव (गिरजाबंद) में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटे के शराब पीकर घर आने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।tc

शराब के नशे में घर पहुंचा

पुलिस के मुताबिक, गिरजाबंद निवासी रिखी राम सूर्यवंशी (65) पिछले छह महीने से लकवाग्रस्त होने के कारण बिस्तर पर थे। गुरुवार 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी (38) शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने रोज शराब पीकर घर आने पर नाराजगी जताई, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।

Image 91 300x225

डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला

विवाद के दौरान गुस्साए शिवचरण ने डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिखी राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी लंबे समय से शराब का आदी था। उसकी इस आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी करीब 10 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने बताया कि शिवचरण कोई काम नहीं करता था। पिता के लकवाग्रस्त होने के बाद परिवार का खर्च उसकी मां खेती-किसानी करके चला रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });