CG Accident: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के अजगरा नाले के पास बारातियों से भरी एक पिकअप (Balrampur Pickup Accident) पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (बलरामपुर बारातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई). जानकारी के अनुसार, मालवाहक पिकअप से छत्तीसगढ़ के इंजानी गांव से उत्तरप्रदेश के म्योरपुर बारात जा रही थी। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। (वाड्रफनगर पिकअप पेड़ टक्कर)
CG Accident: बलरामपुर में बारातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 6:47 अपराह्न
---Advertisement---