क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Bat Death: भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत, पेड़ों पर पानी का छिड़काव कर रहा वन विभाग

On: मई 28, 2026 4:40 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Bat Death: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं और तेज धूप का असर अब इंसानों के साथ वन्य जीवों पर भी दिखाई देने लगा है।tcw

बालोद जिले में रोजाना बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो रही है। जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन करीब 200 चमगादड़ गर्मी और लू की चपेट में आकर मर रहे थे। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने पेड़ों पर पानी का छिड़काव शुरू किया है ताकि पक्षियों और वन्य जीवों को राहत मिल सके।

बता दें, इससे पहले खैरागढ़ और कांकेर जिले में भी लू के कारण मोर, सीवेट और चमगादड़ समेत सैकड़ों जीवों की मौत की खबर सामने आई थी।

Image 49 4 300x226

Image 39 5 300x226

अगले 2 दिन और सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक गर्मी और बढ़ सकती है। रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 29 मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Image 48 9 300x225

दुर्ग रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को रायपुर के देवपुरी इलाके में तेज आंधी के कारण बिजली का पोल भी गिर गया था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

Image 50 4 300x226

रायपुर में हीटवेव का अलर्ट

राजधानी रायपुर में भी आज हीटवेव का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });