Sushasan Tihar 2026: सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर में एक अनोखा आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित शिविर में एक युवक ने मांग की है कि जिस तरह शासन की विभिन्न योजनाओं और सामग्रियों पर मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, उसी तरह शराब की बोतलों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो लगाई जानी चाहिए।. https://www.facebook.com/share/v/1TckA1PtFA/. जानकारी के अनुसार, तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 स्थित हाई स्कूल में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में ग्रामीण परमेश्वर सिंह ठाकुर ने यह आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होंने तर्क दिया कि जब सरकार की विभिन्न योजनाओं और वितरण सामग्री पर जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, तो शराब की बोतलों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाई जानी चाहिए।. आवेदन के बाद शुरू हुई चर्चाएं. युवक द्वारा की गई इस अनोखी मांग के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शिविर में मौजूद लोगों के बीच यह आवेदन चर्चा का केंद्र बना रहा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मांग को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।. अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि की. संबंधित अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की तरह इस आवेदन को भी नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। फिलहाल यह मांग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Sushasan Tihar 2026: शराब की बोतलों पर लगेंगे CM और आबकारी मंत्री की फोटो ?
By worldprime
On: मई 30, 2026 12:50 अपराह्न
---Advertisement---