क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Electricity Bill Hike: 400 यूनिट और 200 यूनिट पर कितने रुपए बढ़ेगा बिजली बिल, ऐसे समझें..

On: जून 19, 2026 7:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Electricity Bill Hike: 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। नई बिजली दरें लागू होने के बाद 100 यूनिट बिजली खपत करने पर करीब 33 रुपए और 200 यूनिट पर लगभग 67 रुपए अतिरिक्त खर्च करना होगा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक, कृषि और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर भी इसका असर पड़ेगा।

हालांकि बढ़ोतरी मुख्य रूप से प्रति यूनिट दरों में की गई है, लेकिन ड्यूटी और अन्य शुल्क जुड़ने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।tcw

घरेलू उपभोक्ताओं पर कितना असर

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग स्लैब में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। 0 से 100 यूनिट और 101 से 200 यूनिट तक की खपत पर 30 पैसे प्रति यूनिट, 201 से 600 यूनिट तक की खपत पर 40 पैसे प्रति यूनिट तथा 600 यूनिट से अधिक खपत पर 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी लागू होगी।

10 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शनों के स्थिर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 10 किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं के लिए स्थिर शुल्क 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोवाट प्रतिमाह कर दिया गया है।

cg me bijli mahangi

कमर्शियल उपभोक्ताओं को भी झटका

दुकानों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है।

एक श्रेणी में बिजली दर 6.10 रुपए से बढ़ाकर 6.30 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है, जबकि दूसरी श्रेणी में यह 6.35 रुपए से बढ़कर 6.55 रुपए प्रति यूनिट हो गई है। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों और सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा।

CG News Bijli Bill 300x169

किसानों को राहत

कृषि पंपों के लिए बिजली दर में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि किसानों को राहत देने के लिए गैर-सब्सिडी वाले कृषि कनेक्शनों पर ऊर्जा प्रभार में मिलने वाली छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। इस वजह से किसानों पर बिजली दर बढ़ोतरी का असर अन्य श्रेणियों की तुलना में कम रहने की संभावना है।

Image 49 1 300x266

उद्योगों की लागत भी बढ़ेगी

  • औद्योगिक और हाईटेंशन श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 25 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है।
  • स्टील उद्योगों के लिए 220 केवी श्रेणी में बिजली दर 6.10 रुपए से बढ़ाकर 6.40 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। अन्य उद्योगों के लिए यह दर 6.65 रुपए से बढ़कर 6.95 रुपए प्रति यूनिट हो गई है।
  • रेलवे ट्रैक्शन की बिजली दर भी 5.55 रुपए से बढ़ाकर 5.90 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।

200 यूनिट तक आधा बिजली बिल

बिजली दरों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना का लाभ मिलता रहेगा। योजना के तहत 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल देने की सुविधा उपलब्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });