क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Electricity Rate Hike: बिजली दर बढ़ोतरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जानिए कितनी बढ़ी हैं बिजली दरें

On: जून 17, 2026 3:30 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Electricity Rate Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राज्य सरकार विरोध किया।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता, व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। पार्टी ने बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।tcw

सभी जिलों में प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद प्रत्याशी, मोर्चा संगठनों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि आंदोलन में शामिल हुए ।

आंदोलन के दूसरे चरण में 18 जून को जिला स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें बिजली दर वृद्धि के मुद्दे पर कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी।

cg me bijli mahangi

जनता और किसानों पर बढ़ेगा बोझ- कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों और किसानों पर पड़ेगा। पार्टी ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए राज्य सरकार पर आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने का आरोप लगाया है।

वहीं, बिलासपुर के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। उन्हें सब्सिडी और छूट दिया जाता है। सरकार आम जनता को लूट रही है। सदन मे भी इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

Comp 17 1781681628 1 300x225

जानिए कितनी बढ़ी हैं बिजली दरें

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी दी है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी होगी। वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है।

bijli bill

कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि आयोग ने बिजली कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत वृद्धि को खारिज करते हुए औसतन 6.23 प्रतिशत बढ़ोतरी को ही मंजूरी दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Double Murder: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, डबल मर्डर से सनसनी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास का गुरु मंत्र: एआई के युग में आइडिया खोने के डर को ईंधन दें, शीर्ष पर बने रहें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक्ट्रेस संचिता उगले सुसाइड पर बोले रवि किशन:कहा- सुसाइड सबसे बड़ा पाप, मोक्ष नहीं मिलता, दोस्त बोलीं- 6 महीने से मरने की बात कर रही थीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्रिटेन में सबसे पुराने भारतीय-रेस्तरां पर बंद होने का खतरा:वीरास्वामी की 100 साल पुरानी लीज खत्म, मालिक कोर्ट पहुंचे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत का डिफेंस प्रोडक्शन ₹1.78 लाख करोड़ हुआ:एक साल में 15.6% बढ़ा; रक्षा मंत्रालय ने हथियारों की सफलता के बारे में भी बताया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: मिर्ची पाउडर और चाकू दिखाकर करते थे लूटपाट, बैंक मित्र और चॉइस सेंटर कर्मचारियों को भी बनाया निशाना

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });