CG Elephant Attack: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के जनकपुर पार्क परिक्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। जंगल में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।. जानकारी के अनुसार, खोहरा बीट के जंगल में दंपति महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी वहां से भागने में सफल रही।. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की गई है। फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।. CG Elephant Attack: महुआ बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
CG Elephant Attack: महुआ बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पत्नी ने भागकर बचाई जान
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 12:52 अपराह्न
---Advertisement---