CG Jail Suicide: जांजगीर-चांपा जिले की जिला जेल खोखरा में एक बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक दुष्कर्म और नाबालिग के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी था, जिसे एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।. जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी दुवास केवट को 8 जून को जिला जेल खोखरा भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव जेल के बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला।. बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव. जेल कर्मचारियों को सुबह आरोपी का शव बाथरूम में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
CG Jail Suicide: कैदी ने जेल में लगाई फांसी, बाथरूम में फंदे पर लटका मिला शव
By worldprime
On: जून 10, 2026 1:03 अपराह्न
---Advertisement---