CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।. घर में घुसकर की अश्लील हरकत. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू जबरन उसके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने घर का दरवाजा बंद कर महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।. पीड़िता की शिकायत के आधार पर अकलतरा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की।. आरोपी गिरफ्तार. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
CG News: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत, जान से मारने की दी धमकी
By worldprime
On: जुलाई 9, 2026 12:30 अपराह्न
---Advertisement---